गोंडा
देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर छपिया ब्लाक का नाम रोशन किया

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत ब्लाक छपिया के ग्राम हड़िया ( बेल्डिहा ) निवासी जमुना प्रसाद भट्ट के पुत्र चंद्र प्रकाश भट्ट ने AIIMS CRE 2024 द्वारा आयोजित परीक्षा में ESIC ( कर्मचारी राज्य बीमा निगम , ( श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार ) फार्मासिस्ट आयुर्वेद के पद पर देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। चंद्र प्रकाश ने इसका श्रेय अपने माता पिता व समस्त गुरुजनों को दिया है। इन्होंने आदर्श जनता इंटर कॉलेज पायरखास गोंडा उत्तर प्रदेश से 2014 में हाईस्कूल व 2016 में इंटर की परीक्षा उतीर्ण कर, आयुर्वेद फार्मेसी 2019 में राष्ट्रीय विकास सेवा संस्थान तिलमापुर सारनाथ वाराणसी से उतीर्ण किया। डा. प्रेम कुमार भट्ट , डॉ. अविनाश शुक्ल, विकास कुमार त्रिपाठी,सर्वेश मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।



