उत्तराखंड

Almora News: बाराकोट रूट पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान

अल्मोड़ा। बाराकोट रूट में शाम के समय वाहनों की आवाजाही सीमित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जिला मुख्यालय से बाराकोट मोटर मार्ग पर एक मात्र बस का संचालन होता है। इसके अलावा टैक्सियां संचालित होती है। बुधवार को शाम के समय वाहनों की सीमित आवाजाही हुई। यात्रियों को स्टेशन पर गंतव्य को जाने के लिए वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा। कई यात्री टैक्सियां बदल-बदल कर गए, जिससे उन्हें दिक्कतें हुई। कई यात्रियों को काफी देर तक कोई वाहन नहीं मिला। इससे उन्हें इंतजार करना पड़ा। मनोज सिंह ने बताया कि टैक्सी नहीं मिल रही है। 17 मिनट से अधिक समय से इंतजार कर रहा हूं। सुनीता देवी ने बताया कि सुबह को टैक्सी मिल गई थी लेकिन अब घर लौटने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button