केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में

केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित और माता-पिता समेत परिवार के पांच सदस्यों को दिल्ली चुनाव आयोग ने SIR 2026 अभियान के तहत नोटिस जारी किया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी दिल्ली चुनाव आयोग की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 के तहत नोटिस जारी किया गया है. हैरानी की बात यह है कि सभी को ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में रखा गया है. इसके तहत मतदाता विवरण का पुराने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया है.
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक विशेष भाग में जारी किए गए इन नोटिसों में अरविंद केजरीवाल के अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित केजरीवाल, पिता गोबिंद राम केजरीवाल और मां गीता देवी का नाम शामिल है.



