MUMBAI

मुंबई में शाह-शिंदे की ‘सीक्रेट’ मुलाकात, 30 मिनट की बातचीत ने बढ़ाई सियासी हलचल!

मुंबई में शाह-शिंदे की ‘सीक्रेट’ मुलाकात, 30 मिनट की बातचीत ने बढ़ाई सियासी हलचल

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मुंबई में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। मुलाकात को महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान महाराष्ट्र में सरकार और गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श की अटकलें हैं। अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब राज्य की राजनीति में विभिन्न मुद्दों को लेकर सियासी हलचल बनी हुई है। दोनों नेताओं की करीब 30 मिनट की इस मुलाकात पर राजनीतिक दलों और नेताओं की नजर है। फिलहाल बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। वहीं, इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button