POLITICS

Nitin Nabin: ‘विश्वास की एक नई सुबह’, बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर अध्यक्ष नितिन नवीन का संदेश!

Nitin Nabin: ‘विश्वास की एक नई सुबह’, बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर अध्यक्ष नितिन नवीन का संदेश.

पश्चिम बंगाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटनाक्रम को विश्वास की एक नई सुबह बताया है। इसके साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि राज्य विकास और शासन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

नई उम्मीद का प्रतीक- अध्यक्ष नवीन
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा,’ नवीन ने कहा कि बंगाल में भाजपा शासन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन के लिए लोगों के बीच नई उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने लिखा ‘विश्वास की एक नई सुबह। आज बंगाल में सूर्य की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई है’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल के विकास, सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों, सुशासन होगा।

आम जनता के भरोसे के साथ शपथ- अध्यक्ष नवीन
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘आम जनता के भरोसे के साथ बंगाल में नई सरकार शपथ ले रही है। वंदे मातरम।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शुभेंदु ने नंदीग्राम और भाबनीपुर, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाबनीपुर से उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button