खेल

सुनील नरेन ने रच दिया इतिहास, IPL में लगाया स्पेशल ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले पहले…!

सुनील नरेन ने रच दिया इतिहास, IPL में लगाया स्पेशल ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले पहले…

सुनील नरेन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आईपीएल के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं. आईपीएल में सुनील नरेन से ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने चटकाए हैं.

सुनील नरेन ने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इस दिग्गज स्पिनर ने 3 मई (रविवार) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में सलिल अरोड़ा को आउट कर इतिहास रच दिया.

सुनील नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए. वह कुल मिलाकर इस लीग में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि युजवेंद्र चहल (228 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (215 विकेट) हासिल कर चुके हैं. नरेन ने यह मुकाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हासिल किया.

उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. 2012 से लगातार केकेआर के लिए खेल रहे नरेन आईपीएल इतिहास में एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने अब तक 197 आईपीएल मैचों में 201 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत 25.53 रहा है.

सुनील नरेन की सबसे बड़ी ताकत उनकी किफायती गेंदबाजी रही है. उनका आईपीएल में इकोनॉमी रेट 6.79 है, जो उन्हें लीग के सबसे किफायती गेंदबाजों में शामिल करता है. वह आईपीएल इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट 7 से कम की इकोनॉमी रेट के साथ लिए हैं. इसके अलावा नरेन के नाम आईपीएल में 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है, जिसमें एक पांच विकेट हॉल और एक हैट्रिक भी शामिल है. इस मामले में वह सिर्फ युजवेंद्र चहल से पीछे हैं.

बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन
सुनील नरेन सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्ले से भी कमाल कर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में 1800 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट करीब 165 का रहा है. वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने 1000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा किया है.

टी20 क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. सुनील नरेन ने 591 टी20 मैचों में 622 विकेट लिए हैं. इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ राशि खान (712) और ड्वेन ब्रावो (631) के नाम हैं. इस सीजन में भी सुनील नरेन शानदार लय में दिख रहे हैं. उन्होंने अब तक 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.80 है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button