गोंडा

भारतरत्न डॉ भीमराज अम्बेडकर का जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित!

*भारतरत्न डॉ भीमराज अम्बेडकर का जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित*
*गोंडा*
गोंडा जिले में रविवार को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म जयंती कार्यक्रम गोंडा में चन्द्र प्रताप पटेल (वकील साहब) पूर्व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राम प्रसाद चौधरी (सांसद बस्ती) और विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय धर्मराज पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल बलिहारी पार्टी) रहे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि महोदय माननीय सांसद जी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कमजोर, वंचित वर्गों व महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे समाज उनका सदैव आभारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि माननीय धर्मराज पटेल ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने शोषित, वंचित, कमजोर वर्गों तथा पिछड़े व पिछाड़े गए लोगों के उद्धारकर्ता रहे हैं एवं माने जाएंगे, आने वाले समय में उनके विचारों की उपादेता बढ़ती ही जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कनिक राम पटेल (एडवोकेट) व अध्यक्षता गुरशरन (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) नेताजी ने की। कार्यक्रम में संजय पटेल जिला अध्यक्ष गोंडा, जगदीश पटेल (सदस्य जिला पंचायत ), इंद्रजीत पटेल, सत्य प्रकाश पटेल एडवोकेट, गंगा राम भारती (पूर्व सदस्य जिला पंचायत), राज नरायन एडवोकेट, विजय यादव, अशोक पटेल, प्रेमनाथ वर्मा, कामरेड रघुनाथ, अनिल पटेल, राजू वर्मा एडवोकेट, शंभू वर्मा एडवोकेट,रवि श्रीवास्तव एडवोकेट, शमशेर वर्मा, अखिलेश पटेल, धनीराम पटेल, जगराम पटेल, राम जश मौर्या, दुर्गा चरण, राज नारायण मौर्या, गोविंद प्रधान, गुलाब चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button