उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती!

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती.

बागेश्वर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक घंटे के भीतर धरती तीन बार कांपने से लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का सिलसिला सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ और 11:31 बजे तक जारी रहा। झटकों का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम क्षेत्र के आसपास दर्ज किया गया है।

भूकंप के दो हल्के झटकों के बाद सुबह 11:31 बजे जिले में तीसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से पांच किमी की गहराई पर बदियाकोट-सोराग क्षेत्र के पास था। इससे पूर्व 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता पर भी झटके आए थे। झटकों का केंद्र कपकोट के दूरस्थ बाछम, सोराग और बदियाकोट क्षेत्र में होने के कारण इन इलाकों में कंपन अधिक महसूस किया गया। जिले की अन्य तहसीलों में भी हल्के झटके लगे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button