CSK प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी’, सहवाग ने किया दावा; संजू, शिवम दुबे, ऋतुराज से की खास गुजारिश

‘CSK प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी’, सहवाग ने किया दावा; संजू, शिवम दुबे, ऋतुराज से की खास गुजारिश
चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ये टीम इस सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे से खास गुजारिश भी की।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का अपना दूसरा लीग मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी, लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम को लेकर बड़ा दावा कर दिया। सहवाग ने साफ तौर पर कहा कि ये टीम सेमीफाइनल में यानी इस सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। सहवाग ने इसका कारण भी बताया।
प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी सीएसके
सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि देखिए ये एक युवा टीम है तो उसे टाइम लगेगा एक बेहतरीन टीम बनने में, उनको टाइम लगेगा परफॉर्मेंस देने में। ठीक है अगर इस टीम ने फैसला किया है कि हम यंग खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे तो उनको कम से कम दो-तीन साल लगेंगे उनको बिल्ड करने में वहां से। इस टीम के लिए अच्छा होगा कि वो अंकतालिका में जितना ऊपर आ सकें। मुझे तो नहीं लगता है कि ये टीम सेमीफाइनल यानी प्लेऑफ खेलेगी, लेकिन अगर अंकतालिका में वो अच्छी स्थिति में रहेंगे तोअगले 2-3 साल में ये एक अच्छी टीम बिल्ड कर सकते हैं।
संजू, ऋतुराज, शिवम को लेनी होगी जिम्मेदारी
सहवाग ने इसके बाद कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मेरी सलाह है कि इस टीम में जितने भी भारतीय बल्लेबाज हैं उनको जिम्मेदारी लेनी होगी। शिवम दुबे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ इन खिलाड़ियों में से 2 का चलना बहुत जरूरी है और टॉप ऑर्डर में तो एक का चलना बहुत ही जरूरी है। शिवम दुबे का जिस तरह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 गया है उस हिसाब से उन्हें नंबर 4 पर आना चाहिए जब तक डेवाल्ड ब्रेविस नहीं हैं तो इन तीनों में से 2 काचलना बेहद जरूरी है और अन्य बल्लेबाज उन्हें सहयोग दें। तभी सीएसके की नैया पर लगेगी और ब्रेविस आ जाते हैं तो फिर इस टीम के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा।



