खेल

एशियाड रोइंग के लिए रामगढ़ताल में होगी महिला टीम की ट्रेनिंग, यूपी को पहली बार मिली मेजबानी

एशियाड रोइंग के लिए रामगढ़ताल में होगी महिला टीम की ट्रेनिंग, यूपी को पहली बार मिली मेजबानी

गोरखपुर के रामगढ़ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय रोइंग शिविर की मेजबानी मिली है।

 

भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शहर के रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में शुरू हो रहा है। इसमें देश भर की चुनिंदा महिला रोइंग खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। इनमें वे खिलाड़ी भी शामिल हो रही हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। यह पहला मौका है जब यूपी को रोइंग (नौकायन) के राष्ट्रीय प्रशिक्षिण शिविर की मेजबानी मिली है।

जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया 2026) की तैयारियों के लिए रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के अनुरोध पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से विशेष रूप से शिविर आयोजित किया जा रहा है। रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष व सचिव यूपी रोइंग एसोसिएशन सुधीर शर्मा ने बताया कि शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी व प्रशिक्षक गोरखपुर पहुंच चुके हैं।

शिविर की औपचारिक शुरुआत 27 मार्च को दोपहर तीन बजे की जाएगी। मुख्य अतिथि जीडीए के सचिव पुष्पराज सिंह होंगे। रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी भी मौजूद रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार है रामगढ़ताल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से रामगढ़ताल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो खिलाड़ियों की तकनीक निखारने में सहायक होगा। शिविर के माध्यम से यूपी अब ‘वॉटर स्पोर्ट्स’ के हब के रूप में उभरेगा।

यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि जापान में 20वें एशियाई खेल (नागोया 2026) का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आयोजित होंगे। इसके अंतर्गत रोइंग की स्पर्धाएं कोर्स सुमियामा, फुकुये, कैज़ु सिटी, गिफु प्रांत स्थित नागरागावा इंटरनेशनल रेगुटा कोर्स में 20 से 25 सितंबर तक होंगी।

राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी व ऑफिशियल
किरण (हरियाणा), मृणमयी सालगांवकर (महाराष्ट्र), रुक्मणी, विंध्या शंकर (मध्य प्रदेश), बी.आनंदी, किरण देवी (आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड/ मेघालय), अश्वनी कुमारन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलन, हिमा टी, एंजेल मैरी (केरल), मोनिका बदोरिया, अंशिका भारती (ओडिशा)। कोच : राजेश कुमार (सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड), ममता जेना (आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button