IPL इतिहास का पांच अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड!

IPL इतिहास का पांच अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड, जो रोहित, मैक्सवेल, आर्चर और राशिद खान के नाम है दर्ज
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. 38 वर्षीय रोहित आईपीएल में 83 बार सिंगल डिजिट पर आउट हो चुके हैं.
आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. पिछले साल आरसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देते हुए पहली बार खिताब को अपने हाथ में उठाया था. पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल की सभी टीमों की तरफ से कुछ खिलाड़ियों ने अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. बात करें उन पांच अनचाहे बड़े रिकॉर्ड के बारे में जो स्टार खिलाड़ियों के नाम जुड़े हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ होने का रिकॉर्ड दर्ज है. 37 वर्षीय मैक्सवेल ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 141 मैच खेले हैं. इस बीच वह 135 पारियों में 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं. मैक्सवेल 2024 और 2023 में आरसीबी की तरफ से क्रमशः चार और दो बार एवं 2014, 2016 और 2017 में पीबीकेएस की तरफ से तीन-तीन और दो बार शून्य पर आउट हुए हैं.



