POLITICS

विरोध का अधिकार है, लेकिन मर्यादा भी जरूरी… संसद के हंगामे पर सोनिया को लिखे पत्र में पूर्व पीएम देवगौड़ा

  1. विरोध का अधिकार है, लेकिन मर्यादा भी जरूरी… संसद के हंगामे पर सोनिया को लिखे पत्र में पूर्व पीएम देवगौड़ा

 

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने संसद में लगातार हो रहे हंगामे और विरोध पर चिंता जताते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है और कांग्रेस व विपक्षी सांसदों से संसदीय मर्यादा बनाए रखने की अपील की.

नई दिल्ली:
देश के पूर्व पीएम और राज्यसभा सदस्य एच.डी. देवगौड़ा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद में विपक्ष द्वारा हंगामे और विरोध पर चिंता जताई है. उन्होंने लिखा है, संसद और उसके परिसर में विपक्षी दलों द्वारा अनजाने में पैदा की गई अराजकता से मैं बहुत परेशान हूं. देवगौड़ा ने आगे लिखा है, “मुझे नहीं पता कि आप इस तरह की अनियंत्रित गतिविधियों और नकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के परिणामों को समझ पा रही हैं या नहीं. मुझे लगता है कि इससे हमारे लोकतंत्र की नींव को बहुत नुकसान हो सकता है और कड़वाहट की एक अमिट छाप छोड़ी जा सकती है. मैंने पहले आपको पत्र न लिखने का कारण यह था कि मुझे लगा कि समय के साथ चीजें शांत हो जाएंगी, लेकिन मुझे खेद है कि सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button