कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया ‘चाइनामैन’ स्पिनर!

कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया ‘चाइनामैन’ स्पिनर
Who is Vanshika? कुलदीप और वंशिका का रिश्ता आज से नहीं बल्कि बचपन से जुड़ा हुआ है. वह जब काफी छोटे थे. तब से एक दूसरे को जानते हैं. बचपन में वह एक दूसरे का दोस्त हुआ करते थे. मगर ज्यों-ज्यों वह बड़े हुए. यह दोस्ती प्यार में बदल गया.
Who is Vanshika? भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी होने वाली पत्नी का नाम वंशिका है. वंशिका कानपुर से ताल्लुक रखती है. उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं. वहीं जॉब की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. वंशिका ने साल 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास किया था. इसके पश्चात वह ऑस्ट्रेलिया चली गईं. आगे की पढ़ाई उनकी यहीं से पुरी हुई और अब वह वहीं पर जॉब भी कर रही हैं.
बचपन के दोस्त हैं कुलदीप और वंशिका
कुलदीप और वंशिका का रिश्ता आज से नहीं बल्कि बचपन से जुड़ा हुआ है. वह जब काफी छोटे थे. तब से वह एक दूसरे को जानते हैं. बचपन में वह एक दूसरे का दोस्त हुआ करते थे. मगर ज्यों-ज्यों वह बड़े हुए. यह दोस्ती प्यार में बदल गया. अब वह दोस्त ही नहीं एक दूसरे के साथ सात जन्मों का वादा निभाने के लिए तैयार हैं. 14 मार्च को उनकी शादी होने वाली है.



