धर्म-कर्म
Chardham Yatra: बीकेटीसी ने दिखाई सख्ती; बकाया राशि वसूली के लिए हेली कंपनियों को भेजा जाएगा नोटिस.

Chardham Yatra: बीकेटीसी ने दिखाई सख्ती; बकाया राशि वसूली के लिए हेली कंपनियों को भेजा जाएगा नोटिस.
चारधाम यात्रा में हेली व चार्टर्ड हेलिकॉप्टर संचालन करने वाली कंपनियों से बकाया राशि की वसूली के लिए बीकेटीसी नोटिस देने की तैयारी कर रही है। थंबी एविएशन पर सबसे अधिक बकाया है।
चार्टर्ड व हेली सेवा से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बीकेटीसी की ओर से दर्शन कराए जाते हैं। इसकी एवज में एविएशन कंपनियों से शुल्क लिया जाता है। वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का तीन करोड़ बकाया है। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति ने दर्शन तो कराए लेकिन हेली कंपनियों को शुल्क का भुगतान नहीं किया।



