उत्तराखंड
Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू.

Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू.
सर्दियों में कोहरे के चलते तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनें रविवार से पटरी पर वापस लौट आईं। ट्रेनों का संचालन स्थगित होने से परेशान यात्रियों को इससे राहत मिली है। इसके अलावा जिन दर्जन भर ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, वह भी अब सामान्य तौर पर संचालित होंगी।
गौरतलब है कि, सर्दियों में कोहरे के चलते संरक्षा कारणों से रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित किया था, जबकि 12 ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे।