MUMBAI

ईरान युद्ध के डर से बाजार धड़ाम, दिनभर रोलर-कोस्टर; सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा!

*ईरान युद्ध के डर से बाजार धड़ाम, दिनभर रोलर-कोस्टर; सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा*
ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध के डर से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. BSE सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 80,238 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 भी 312 अंक की गिरावट के साथ 24,865 पर क्लोज हुआ.
सबसे ज्यादा नुकसान IndiGo (Interglobe Aviation) को हुआ, जो 6.36% टूट गया. मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एविएशन सेक्टर को दोहरी मार दी. Larsen & Toubro 4.95% और Adani Ports 3.33% गिरे.
हालांकि एनर्जी सेक्टर में तेजी रही. ONGC 0.89% चढ़ा, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से सरकारी तेल कंपनियों को फायदा मिलता है. Bharat Electronics 2.08% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. युद्ध की स्थिति में डिफेंस शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जब तक मिडिल ईस्ट में स्थिति स्थिर नहीं होती, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

दोपहर को लगभग 2:30 बजे के बाद शेयर बाजार में शार्प रिकवरी देखने को मिली है. निफ्टी 50 अब 24,839.55 पर ट्रेड कर रहा है और गिरावट घटकर करीब -1.35% रह गई है, जबकि पहले यह 2% से ज्यादा नीचे था, सेंसेक्स भी 80,132.10 पर आकर नुकसान कम करते हुए लगभग 1.42% पर है. दिन में निचले स्तरों से तेज उछाल बताता है कि निचले भावों पर खरीदारी आई है और शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली हो सकती है. हालांकि बाजार अभी भी नेगेटिव ज़ोन में है.

इससे पहले दोपहर 1:58 बजे तक भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही थी. निफ्टी 50 लगभग 550 अंकों की गिरावट के साथ 24,627.90 पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब 2.19% नीचे था. वहीं बीएसई सेंसेक्स 1,789 अंकों की गिरावट के साथ 79,497.51 पर था, जो लगभग 2.20% की कमजोरी दर्शा रहा था.

इस समय बाजार में तेज गिरावट के बीच टॉप लूज़र्स में बड़े और दिग्गज शेयरों पर दबाव साफ दिख रहा है. लार्सन 6% से अधिक गिरकर 4,019.50 पर ट्रेड कर रहा है, इंटरग्लोब एविएशन करीब 5.93% नीचे है, जबकि अडानी पोर्ट्स में भी 5% से ज्यादा की कमजोरी है. मारुति सुजुकी और जियो फाइनेंशियल में भी 3–4% की गिरावट दर्ज की गई है. यह संकेत देता है कि बिकवाली केवल छोटे शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े और ब्लूचिप स्टॉक्स में भी व्यापक दबाव बना हुआ है.

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी. ईरान युद्ध और ग्‍लोबल मार्केट में आई गिरावट की वजह से निवेशकों पर शुरुआत से ही बिकवाली हावी रही और बाजार खुलते ही गिरावट शुरू हो गई. इससे पहले प्री मार्किट ओपनिंग में सेंसेक्स में 2,800 अंकों की गिरावट दिखी तो निफ़्टी में 500 अंकों का नुकसान दिखा.
शेयर बाजार पर आज सिर्फ युद्ध का ही असर नहीं दिखेगा, बल्कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल और क्रूड के चार साल के हाई लेवल पर पहुंचने का भी असर दिखेगा. एक्‍सपर्ट का भी मानना है कि शेयर बाजार में निवेशकों की मानसिकता पर इन सभी फैक्‍टर्स का बखूबी असर दिखेगा और सावधानी के साथ ट्रेडिंग की ओर बढ़ते निवेशक दिन के आखिर तक बिकवाली की तरफ जा सकते हैं.

अमेरिका में दिख रही गिरावट
अमेरिकी बाजार में पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिवस पर भी गिरावट दिखी थी और आज सुबह 2 मार्च को भी दलाल स्‍ट्रीट के सबसे बड़े एक्‍सचेंज डाउ जोंस पर 0.72 फीसदी यानी 342 अंकों की गिरावट दिख रही है. फिलहाल डाउ जोंस 48,631 के अंक पर कारोबार कर रहा है. पिछले सप्‍ताह एसएंडपी में 0.42 फीसदी तो नैस्‍डैक पर 0.96 फीसदी की गिरावट दिखी थी.

एशिया के सभी बाजार धराशायी
अमेरिका ही नहीं, एशिया के भी सभी प्रमुख शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट दिख रही है. भारत का गिफ्ट निफ्टी 107 अंक गिरकर 25,171 अंक पर कारोबार कर रहा है. जापान का निक्‍केई 892 अंक गिरकर 57,958 अंकों पर कारोबार कर रहा था. हांगकांग के शेयर बाजार में 822 अंकों की गिरावट दिखी और हेंगसेंग स्‍टॉक एक्‍सचेंज 25,909 पर कारोबार करता दिखा. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 30 अंक गिरकर 4,133 अंकों पर ट्रेडिंग करता दिखा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button