राष्ट्रीय
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पूर्वी भारत दौरा, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने ओडिशा से की, जहाँ पुरी पहुँचकर उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति के मंदिर आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पूजा के दौरान उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों राज्यों में विकास कार्यों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और सरकारी आयोजनों में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक महत्व को लेकर अहम माना जा रहा है।



