अंतरराष्ट्रीय
ग्रैमी 2026: जस्टिन बीबर की शर्टलेस परफॉर्मेंस ने मचाई धूम, हॉलीवुड में सनसनी

लॉस एंजिल्स: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जस्टिन बीबर ने अपनी शर्टलेस परफॉर्मेंस से दर्शकों को चौंका दिया। 1 फरवरी को क्रिप्टो.कॉम एरिना में उन्होंने “Yukon” गाना गाया, जो बेस्ट R&B परफॉर्मेंस के लिए नामांकित था।बीबर ने सिर्फ बैंगनी सैटिन बॉक्सर शॉर्ट्स, काले मोजे और गिटार पहनकर स्टेज पर उतरे, अपनी टैटू वाली बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट किए।पत्नी हेली बीबर रेड कार्पेट पर उनके साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और परफॉर्मेंस के दौरान प्रभावित दिखीं।यह बीबर की 2022 के बाद ग्रैमी में पहली परफॉर्मेंस थी, जहां वे चार कैटेगरी में नामांकित थे, जिसमें एल्बम ऑफ द ईयर (SWAG) शामिल है।सोशल मीडिया पर यह मोमेंट वायरल हो गया, फैंस ने इसे बोल्ड और इमोशनल बताया।



