उत्तराखंड

Uttarkashi News: रंग लाया आंदोलन, तांबाखाणी सुरंग से हटा 6000 मीट्रिक टन कचरा.

उत्तरकाशी। हनुमान चौक में बीते 45 दिनों से धरने पर बैठे स्थानीय लोगों के आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। नगर पालिका की ओर से तांबाखाणी सुरंग के बाहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग जोन से तेजी से कचरा हटाया जा रहा है। अब तक यहां से छह हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे का पूर्णरूप से वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित किया गया है।

पालिका प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि शेष कूड़ा निस्तारण को री-टेंडरिंग की जा चुकी है और टेंडर स्वीकृति के बाद 20 दिन के अंदर शेष कचरे का भी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। तांबाखाणी से कूड़ा निस्तारण और डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर हनुमान चौक पर भी सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत का धरना 45 दिन से जारी है।

गोपीनाथ के लंबे समय से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बाद पालिका ने कूड़ा हटाने की कार्यवाही में काफी तेजी लाई है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्राण ने बताया कि नगर क्षेत्र में संचित लगभग छह हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे का पूर्णरूप से वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा चुका है। इसके साथ ही पूर्व में कार्यरत फर्म की ओर से छोड़े गए लगभग 90 मीटर के शेष पैच के निस्तारण को पुनः री-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण को एमआरएफ सेंटर बनाने की कार्यवाही चल रही है। वर्तमान में पालिका फ्रेश वेस्ट को एकत्रित कर गीले कूड़े को अलग कर खाद बनाने का काम रही है। कुछ गीला अवशेष को गोशाला पहुंचाया जा रहा है। जहां पशु उसे खा रहे। सूखा प्लास्टिक की छंटाई कर अवशेष वेस्ट को 3 से 4 दिन में आरडीएफ के रूप में फैक्ट्री में भेजा जा रहा है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button