अंतरराष्ट्रीय

रूसी सीक्रेट सैटेलाइट ‘लुच’ टूटकर बिखर गया… अब पैदा हो रहा है ये खतरा l

रूसी जासूसी उपग्रह ‘लुच’ 30 जनवरी 2026 को ग्रेवयार्ड ऑर्बिट में टूटकर बिखर गया. 2014 में लॉन्च हुआ यह सैटेलाइट GEO में अन्य उपग्रहों की जासूसी करता था. स्विस कंपनी s2A Systems ने इसके टूटने का वीडियो जारी किया. अंतरिक्ष विशेषज्ञ जोनाथन मैक्डॉवेल का मानना है कि स्पेस डेब्री से टक्कर हुई है. इससे GEO क्षेत्र में कचरे का खतरा बढ़ा है.

रूस का एक पुराना सैन्य उपग्रह ‘लुच’ 30 जनवरी 2026 को अंतरिक्ष में टूटकर कई टुकड़ों में बिखर गया. यह घटना पृथ्वी से बहुत ऊपर ‘ग्रेवयार्ड ऑर्बिट’ में हुई, जो जियोस्टेशनरी ऑर्बिट (GEO) से कुछ सौ किलोमीटर ऊपर है. GEO वह ऊंचाई है जहां मौसम, संचार और टीवी सैटेलाइट्स रहते हैं. ये ऑर्बिट लगभग 36,000 किमी ऊपर है l

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button