खेल
IND vs PAK U19 वर्ल्ड कप 2026: सुपर सिक्स में भिड़ेंगे भारत-पाक, एक जीत से सीधा सेमीफाइनल टिकट पक्का

भारतीय अंडर-19 टीम आज 1 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर सिक्स ग्रुप 2 का निर्णायक मुकाबला खेलेगी। मैच दोपहर 1 बजे IST से शुरू होगा। भारत टूर्नामेंट में अपराजित है और NRR +3.337 के साथ ग्रुप में शीर्ष पर। भारत की जीत से सीधा सेमीफाइनल टिकट मिल जाएगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह ‘डू या डाई’ मैच है। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है और हार से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।



