ईरान की ओर बढ़ रहे जंगी युद्धपोत, ‘वेनेजुएला ऑपरेशन’ से भी बड़ा प्लान… ट्रंप के दिमाग में क्या चल रहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर ‘मैसिव अर्माडा’ जा रहा है, जो वेनेजुएला ऑपरेशन से भी बड़ा है. USS Abraham Lincoln कैरियर ग्रुप सहित जहाज तैनात हैं. ट्रंप चाहते हैं कि ईरान न्यूक्लियर डील पर बात करे, वरना हमला होगा. ईरान बातचीत के लिए तैयार है लेकिन अपनी शर्तों पर. उसने ये भी कहा है कि हमले पर जवाब देगा. अरब देश युद्ध से डर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि एक ‘मैसिव अर्माडा’ (बड़ा नौसैनिक बेड़ा) ईरान की ओर जा रहा है, जो वेनेजुएला ऑपरेशन से भी बड़ा है. ट्रंप चाहते हैं कि ईरान न्यूक्लियर डील पर बात करे, वरना हमला हो सकता है.
ईरान ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अपनी शर्तों पर. अगर हमला हुआ तो बचाव करेगा. अरब देशों ने संयम बरतने की अपील की है, क्योंकि इससे बड़ा युद्ध फैल सकता है l



