उत्तराखंड

Dehradun: बजट को लेकर सीएम धामी ने कहा- पीएम मोदी उत्तराखंड का रखते हैं हमेशा ध्यान, इस बार भी उम्मीद.

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र की कोई भी योजना होती है तो उसमें हमारे राज्य को शामिल किया जाता है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से बेहद लगाव है, इसलिए वह यहां का विशेष ध्यान रखते हैं। बजट से हमें हमेशा उम्मीद से बढ़कर मिलता है और इस बार भी हमें उम्मीद से बढ़कर मिलेगा।

वहीं केंद्र सरकार के बजट से उत्तराखंड के किसानों को बड़ी उम्मीद है। किसानों का कहना है, सरकार तय मूल्य पर उनकी शत प्रतिशत फसलों की खरीद की गारंटी दे। वहीं, नकदी फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। किसानों का कहना है कि वे परंपरागत के साथ ही नकदी फसलें उगाते हैं, लेकिन न्यूनतम मूल्य पर उनकी शत प्रतिशत फसलों की खरीद की कोई गारंटी नहीं हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button