उत्तराखंड
Kotdwar: मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात.

कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। दो दिन पहले हुई मारपीट प्रकरण में शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह से समझा कर थाने की ओर ले गए। करीब 20 मिनट तक पटेल मार्ग पर जाम लगा रहा।
पटेल मार्ग स्थित कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। नाम पर विरोध जताने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की दुकानदार और उसके साथियों ने पिटाई कर डाली। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ता देख दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।



