अंतरराष्ट्रीय

H-1B स्टैंपिंग में भारी बैकलॉग: भारत के 5 यूएस कॉन्सुलेट में इंटरव्यू स्लॉट 2027 तक भरे, हजारों प्रोफेशनल फंसे 

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता स्थित यूएस कॉन्सुलेट में H-1B वीजा स्टैंपिंग के नए इंटरव्यू स्लॉट अब मध्य-2027 तक उपलब्ध नहीं हैं। यह देरी दिसंबर 2025 से शुरू हुई, जब पहले मार्च 2026, फिर अक्टूबर 2026 और अब 2027 तक अपॉइंटमेंट पोस्टपोन हो गए। बैकलॉग के पीछे स्टाफ की कमी, कोविड काल के पुराने केस, नई USCIS पॉलिसी (वेटेड लॉटरी जो हाई वेज जॉब्स को प्राथमिकता देती है) और थर्ड-कंट्री स्टैंपिंग बंद होना मुख्य कारण हैं। हजारों भारतीय H-1B होल्डर जो भारत घूमने आए थे, अब अमेरिका लौट नहीं पा रहे क्योंकि उनके अपॉइंटमेंट रद्द हो रहे हैं। इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि यूएस में मौजूद H-1B वर्कर्स भारत न जाएं। FY 2027 H-1B लॉटरी रजिस्ट्रेशन 4 मार्च से 19 मार्च 2026 तक खुलेगा, लेकिन स्टैंपिंग में देरी बनी रहेगी। नया प्रोसेस (संक्षेप में)रजिस्ट्रेशन: नियोक्ता 4-19 मार्च 2026 तक USCIS के साथ रजिस्टर करें, वेटेड लॉटरी (उच्च वेतन को वेटेज)। सिलेक्शन: 31 मार्च 2026 तक नोटिफिकेशन। पटिशन: अप्रैल 2026 से फाइलिंग। स्टैंपिंग: भारत में इंटरव्यू 2027 तक, डॉक्यूमेंट्स जैसे जॉब डिस्क्रिप्शन, वेज, रेज्यूमे पहले तैयार रखें। सलाह: थर्ड कंट्री ऑप्शन बंद, बैकलॉग से बचने के लिए US में ही रहें।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button