राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या और बढ़ेगा रक्षा बजट? आम बजट से क्या कुछ हैं उम्मीदें, जान लीजिए 

पिछले साल रक्षा मंत्रालय को बजट में करीब 6.81 लाख करोड़ रुपये मिले थे. यह रकम पहले ही काफी बड़ी थी, लेकिन अब सरकार इसे और बढ़ाने की योजना बना रही है. कहा जा रहा कि इस बार रक्षा मंत्रालय के बजट में 10 फीसदी या उससे अधिक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद हैं.

नई दिल्ली:

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बजट होगा. माना जा रहा है कि ऑपेरशन सिंदूर की सफलता के बाद सरकार सेनाओं के लिये अब कुछ बड़ा करने वाली हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बार रक्षा मंत्रालय का कुल बजट 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. खासतौर पर हथियार, सैन्य उपकरण और आधुनिक तकनीक की खरीद के लिए अलग से रखे जाने वाले कैपिटल बजट को 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर ले जाने की तैयारी है. अगर ऐसा होता है तो यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट होगा. ऑपेरशन सिंदूर में ही सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकाने पर हमला कर पाक को घुटने टेकने में मजबूर कर दिया .

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button