राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर ट्रंप ने इंडिया के लिए भेजा बड़ा मैसेज, बोले- ‘मैं भारत सरकार और…’

भारत सोमवार (26 जनवरी 2026) को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लोगों शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से मैं भारत सरकार और लोगों को आपके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं. दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक रिश्ता है। अमेरिका, रूस, चीन समेत कई देशों ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक और मजबूत बंधन है, जो समय के साथ और अधिक व्यापक और प्रभावशाली हुआ है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की की साझेदारी न केवल द्विपक्षीय स्तर पर, बल्कि पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की शांति और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button