US के युद्धपोत पर बमबारी, लड़ाकू विमान ध्वस्त, समंदर में खून-ही-खून… पोस्टर जारी कर ईरान ने दी चेतावनी l

तेहरान के एंगेलाब चौक पर लगाए गए एक खौफनाक पोस्टर के जरिए ईरान ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई से दूर रहने की चेतावनी दी है. इस पोस्टर में अमेरिकी युद्धपोत, तबाह फाइटर जेट और खून बहता समंदर दिखाया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की गंभीर तस्वीर सामने आई है.
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने एक बेहद आक्रामक और डराने वाला संदेश दुनिया के सामने रखा है. ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर में एक विशाल होर्डिंग पर ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसे अमेरिका के लिए सीधी सैन्य चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.
👉इस पोस्टर में ऊपर से देखा गया एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर दिखाया गया है, जिसके डेक पर फाइटर जेट्स जलते और विस्फोट करते नजर आ रहे हैं. डेक पर शव बिखरे हैं और खून की लकीरें समुद्र में बहती हुई अमेरिकी झंडे की धारियों जैसी आकृति बनाती दिख रही हैं. पोस्टर पर लिखा गया है, “अगर तुम हवा बोओगे, तो तुम बवंडर काटोगे” यानी “अगर आप परेशानी की शुरुआत करेंगे, तो बदले में आपको उससे कहीं बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी.”l



