एस एम सी मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

*गोंडा*
राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेशानुसार जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा अमित कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंतनगर के सभागार में शनिवार को सकुशल संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) प्रेम शंकर मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एस०एम०सी० के सक्रिय होने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला विकास खण्ड मुजेहना के सहायक अध्यापक व प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सुनील कुमार वर्मा ने विद्यालय प्रबंध समिति क्या है, गठन, कार्य, दायित्व, विद्यालय विकास योजना, समर्थ कार्यक्रम, पोषण, फोर्टीफाइड चावल और उसके रखरखाव, पीएम पोषण एवं बाल स्वास्थ्य, बालिका शिक्षा पर तथा संदर्भदाता राधे रमण यादव प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर विकास खण्ड इटियाथोक ने बालिका शिक्षा, आपरेशन कायाकल्प, समावेशी शिक्षा, यू डायस, बच्चों की’ सीखने ‘में समुदाय की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के रूप में अरुण पाण्डेय चंद्र शेखर तिवारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता भजन लाल जितेन्द्र प्रताप उषा वर्मा सहित कुल अड़सठ लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स को सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के द्वारा विकास खण्ड स्तर पर समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष को प्रशिक्षित किया जाएगा।



