अंतरराष्ट्रीय
आतंक का दौर लाया यूनुस ने’: शेख हसीना का चुनाव से पहले मोहम्मद यूनुस पर तीखा प्रहार, बांग्लादेश को ‘खून से तर’ बताया

निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश को ‘आतंक के दौर’ में धकेलने का आरोप मोहम्मद यूनुस पर लगाया है। एक ऑडियो संदेश और सार्वजनिक संबोधन में हसीना ने यूनुस को ‘हत्या का मास्टरमाइंड’, ‘भ्रष्ट सूदखोर’ और ‘फासीवादी’ करार दिया।उन्होंने कहा कि यूनुस की अंतरिम सरकार ने हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हमलों को संरक्षण दिया, जिससे लाखों लोग विस्थापित हो गए। हसीना ने यूनुस प्रशासन को ‘अवैध और हिंसक कठपुतली सरकार’ बताते हुए उसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।चुनाव से ठीक पहले यह हमला बांग्लादेश की राजनीति को गरमा सकता है। हसीना ने संयुक्त राष्ट्र से 2024 के बाद की घटनाओं की जांच की मांग की और लोकतंत्र बहाली का वादा किया।



