एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 का तूफान, ओपनिंग डे पर तोड़ सकती है बड़े रिकॉर्ड।

जांबाज़ भारतीय जवानों की शौर्यगाथा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर लाने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के 29 साल बाद आए इस सीक्वल ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के संकेत दे दिए हैं।
निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 आज यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी और तभी से टिकट खिड़कियों पर भारी भीड़ देखने को मिली। देशभर में पहले दिन के लिए लाखों टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, बॉर्डर 2 को 2D, डॉल्बी सिनेमा, 4DX और IMAX 2D जैसे कई फॉर्मेट्स में रिलीज किया गया है। फिल्म को कुल 16,221 शोज मिले हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है। अब तक पहले दिन के लिए 4,09,117 टिकटें बिक चुकी हैं।
एडवांस बुकिंग से फिल्म ने करीब 12.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर बॉर्डर 2 का कुल एडवांस कलेक्शन 17.5 करोड़ रुपये तक प



