राष्ट्रीय
अवध एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्रीकार में सड़े आलू-अंडों का अंबार, IRCTC को भेजी गई रिपोर्ट, भारी जुर्माने की तैयारी l

👉कोटा रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सड़े हुए आलू और खराब अंडे मिले. DCM किशोर पटेल ने खराब सामग्री नष्ट करवा कर ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं.
👉ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जा रहे खाने की क्वालिटी को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है. कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी बांद्रा-बरौली अवध एक्सप्रेस (19037) की पैंट्रीकार में मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल ने औचक छापा मारा. निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार से बड़ी मात्रा में सड़े हुए आलू और खराब अंडे बरामद किए गए, जिन्हें यात्रियों को परोसे जाने की तैयारी थी l



