मजबूत दीवारें, सीक्रेट एंट्री, खाने के लिए मैगी और चावल, 12,000 फीट पर जैश ने बना लिया था बंकर, जानिए कैसे सेना ने उड़ा दिया

किश्तवाड़ में 12,000 फीट पर जैश आतंकियों का कारगिल‑स्टाइल मजबूत बंकर ध्वस्त किया गया, जहां महीनों तक रहने लायक भारी मात्रा में राशन और सामग्री बरामद की गयी है.
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दुर्गम और बर्फीले पहाड़ों में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का एक बेहद मजबूत और गुप्त कारगिल‑स्टाइल फोर्टिफाइड बंकर ध्वस्त कर दिया है. 12,000 फीट की ऊंचाई पर बने इस ठिकाने में जैश के पाकिस्तानी मूल के कमांडर सैफुल्लाह और उसके सहयोगी आदिल महीनों तक छिपकर रहते रहे. अंदर से जो सामान मिला है, उसने आतंकियों की लंबी योजना का खुलासा किया है.
सुरक्षा बलों को यहां से 50 मैगी पैकेट, 20 किलो उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल, टमाटर‑आलू जैसे ताज़ा सब्ज़ियां, 15 तरह के मसाले, अनाज, कुकिंग गैस सिलेंडर, और सूखी लकड़ी मिली है. जो स्पष्ट संकेत देती है कि आतंकी कई महीनों तक बिना बाहर निकले आराम से जीवित रह सकते थे. यह बंकर बड़े पत्थरों से बनी मजबूत दीवारों वाला एक मिनी‑किले जैसा था, जिसमें कई छिपे हुए प्रवेश‑द्वार थे.



