दिल्ली मेट्रो का रिठाला-नरेला-कुंडली प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में, BJP सांसद ने नए कॉरिडोर को लेकर दिया अपडेट

👉सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने बरवाला गांव में हाईमास्क लाइट का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं पर चर्चा की और बताया कि रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का टेंडर प्रक्रिया में है, जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। चांदोलिया ने इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। उनका लक्ष्य उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ बनाना है।
👉बरवाला गांव में बाबा रामस्वरूप नाथ समाधि स्थल पर स्थानीय सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने हाईमास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दयानंद वत्स, सांसद प्रतिनिधि सुधीर धनकड़, निगम पार्षद अंजू अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
👉वहीं सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने ग्रामवासियों के मुद्दों पर भी चर्चा की और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। जिसके बाद सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रिठाला नरेला कुंडली मैट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य का टेंडर प्रक्रिया में है और बहुत जल्दी ही इसका शुभारंभ होगा।



