Weather

19 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 22 जनवरी को बारिश का अलर्ट। 

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पूरे प्रदेश में रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। लेकिन घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। अगले 24 घंटे में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद, सरसावा, हिंडौन, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और मेरठ में विजिबिलिटी 20 से 50 मीटर तक दर्ज की गई है। जबकि नजीबाबाद, मुरादाबाद और शाहजहांपुर में विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही है। प्रयागराज, हरदोई, फतेहगढ़, बहराइच में विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर तक दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त बाराबंकी, गोरखपुर, फुरसतगंज, कानपुर, बनारस और लखनऊ में विजिबिलिटी 60 से 150 किलोमीटर तक दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने बताया कि 19 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगा।इसके अतिरिक्त मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button