POLITICS
पश्चिम बंगाल के डीजीपी को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, सुनवाई आज।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया है। चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आईपैक पर ईडी की छापेमारी विवाद के बाद इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को निलंबित करने किए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार को आईपैक पर ईडी की छापेमारी को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। ईडी ने राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है. इस अर्जी में कार्मिक मंत्रालय और गृह मंत्रालय को अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की अपील की गई है।



