POLITICS
मध्य प्रदेश की ‘लाड़ली बहना योजना’ की 32वीं किश्त का अंतरण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की 32वीं किश्त का अंतरण किया, जिसमें 1,836 करोड़ रुपये लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे गए। इसके साथ ही लगभग 29 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सहायता के लिए अतिरिक्त 90 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गयी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता, सम्मान और सुरक्षा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। अब तक इस योजना के तहत कुल 48,632.70 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।



