POLITICS

राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं. जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है. इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए. बता दें शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं

शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी अगर अयोध्या पहुंच जाएं तो भी उन्हें मंदिर नहीं घुसने देना चाहिए, क्योंकि वो हिंदू नहीं हैं. मैं ट्रस्ट के लोगों से ये अपील करता हूं. मैं मंदिर समिति से अपील करता हूं कि उनको मंदिर के भीतर ना घुसने दिया जाए. जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं. वो हिंदू नहीं हैं इसलिए उन्हें मंदिर के भीतर न घुसने दिया जाए.

वहीं हर्षा रिछारिया को लेकर शंकराचार्य भक्तेश्वरानंद की ओर से भी एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि चलो अब हर्षा रिछारिया को समझ तो आया कि ये फील्ड ग्लैमर का नहीं है, संत बनना त्याग करना होता है, यहां आकर अगर कोई पैसा कमाना चाहता है, कोई ग्लैमर पाना चाहता है, फेक जटाएं लगाकर अगर यहां आकर रील बनाना चाहता है, तो उसके लिए ये फील्ड नहीं है, ये इस बात को समझ जाएं. हरिश्चराचार्य के जरिए ये चीज़ें सामने आ गई हैं कि रील से हटकर आस्था की एक दुनिया है.

हर्षा रिछारिया ने धर्म मार्ग छोड़ने का किया ऐलान

हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह लंबे समय से उधार लेकर जीवन चला रही थीं. उन्होंने कहा कि अब वह धर्म के मार्ग पर चलने के अपने संकल्प को यहीं समाप्त कर रही हैं और आगे अपने पहले वाले काम की ओर लौटने का फैसला किया है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button