POLITICS

BJP पर फिर से बरसे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, कहा आम लोगों के साथ…

इन दिनों भीषण ठंड के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यदव लगातार राजनीतिक गर्मी बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने भाजपा और भाजपा के नेताओं पर जम कर प्रहार किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जदयू को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांच के घर में बैठी बीजेपी दूसरों के घरों में सेंध मार रही है, जबकि जदयू का तो अता-पता ही नहीं है। आज नीतीश कुमार के राजनीतिक घर में बीजेपी छेद कर रही है। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनका व्यक्तिगत, न्यायिक और सामाजिक सम्मान है, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उनकी शारीरिक और मानसिक कमजोरियों का राजनीतिक फायदा बीजेपी उठा रही है।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इसे बिहार की राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद ने बीजेपी पर धार्मिक भावनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कभी भगवान गणेश को दूध पिलाने की बातें की जाती हैं तो कभी हनुमान जी से बातचीत के दावे सामने आते हैं। उन्होंने सवाल किया, “आखिर कब तक जनता को इस तरह ठगा जाएगा। पप्पू यादव ने कहा कि आज के समय में केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो संविधान, लोकतंत्र और हिंदुस्तान की एकता की मजबूती से रक्षा कर रही है। कांग्रेस दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए होना चाहिए। इसी क्रम में सांसद ने जि

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button