15 जनवरी को 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश, क्यों जारी हुआ सरकारी आदेश।

प्रदेश में मकर संक्रांति की छुट्टी में परिवर्तन किया गया है। अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 17 नवंबर 2025 को जारी किए गए अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। जिसमें मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, बुधवार को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था।उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति त्योहार के लिए पहले घोषित की गई छुट्टी में संशोधन किया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने बताया है कि शासन ने विचारोपरांत यह निश्चय किया कि मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित 14 जनवरी का अवकाश निर्बंधित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी, गुरुवार को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी, गुरुवार को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।



