राष्ट्रीय
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर मिलेगा चौथा S-400 स्क्वाड्रन, मिसाइल रिफिल जारी… आखिरी यूनिट 2027 में आएगी l

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की बैंड बजाने वाले S-400 मिसाइल सिस्टम पर बड़ी खबर आई है. रूस ने पुष्टि की है कि भारत को मई 2026 तक S-400 का चौथा स्क्वाड्रन मिलेगा, जबकि आखिरी (पांचवां) 2027 में आएगा. पहले तीन स्क्वाड्रन पहले ही तैनात हैं. S-400 की मिसाइल रिफिल भी जारी है. यह भारत की वायु रक्षा को मजबूत करेगा और पाकिस्तान-चीन खतरे के खिलाफ निर्णायक डिटरेंस बनेगा.
भारत की वायु रक्षा प्रणाली में बड़ा मजबूती आने वाली है. रूस ने पुष्टि की है कि S-400 लंबी दूरी की एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन मई 2026 तक भारत पहुंच जाएगा. आखिरी (पांचवां) स्क्वाड्रन 2027 में आएगा. मई में ही ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ मनाया जाएगा. जिसमें S-400 ने पाकिस्तानी हवाई खतरों को रोकने में निर्णायक भूमिका निभाई थी l



