राष्ट्रीय
रामलीला मैदान का ही हिस्सा बनेगी अतिक्रमण मुक्त जमीन, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास से उठा 250 ट्रक मलबा

तुर्कमान गेट स्थित फैज ए इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अवैध बैंक्वेट हॉल के कमरे तोड़े गए और पीडब्ल्यूडी की 2500 वर्ग फीट जमीन खाली कराई गई। कुल 39000 वर्ग फीट जमीन खाली होनी है। 250 ट्रक मलबा हटाया जा चुका है।
तुर्कमान गेट के सामने फैज ए इलाही मस्जिद के निकट से अतिक्रमण हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन अवैध तौर पर बनाए बैक्वेंट हॉल के विभिन्न कमरों को तोड़ा गया। इसके साथ ही मस्जिद के मुख्य गेट पास पीडब्ल्यूडी की जमीन पर 2500 वर्ग फीट और भूमि को खाली कराया गया है।



