गोंडा

ऑनलाइन ठगी में 78,800 रुपये उड़ाए,मुकदमा दर्ज

*गोंडा*

गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।ठगी का शिकार युवक आलोक कुमार मिश्र निवासी कुन्नू कोठार ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अपने गांव के पास सेमरा बाजार में ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल लेन-देन की दुकान संचालित करते हैं।3 नवंबर की रात दुकान से वापस घर आया।करीब तीन बजे उनके मोबाइल का नेटवर्क अचानक बंद हो गया।ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उन्होंने इसे तकनीकी समस्या समझा।अगली सुबह मोबाइल चालू होने पर पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए 78,800 रुपये कई किश्तों में निकाल लिए गए हैं।ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।इसके बाद उसने कटरा बाजार थाना में इसकी सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button