राष्ट्रीय
कोहरे का कहर… नए साल पर दिल्ली से चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट, देरी से चल रही राजधानी-शताब्दी एक्सप्रेस

नए साल की पूर्व संध्या पर कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। राजधानी, वंदे भारत, शताब्दी और हमसफर सहित 100 से अधिक ट्रेनें दो से 16 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई दिनों की देरी के चलते लखनऊ स्वर्ण शताब्दी को रद्द करना पड़ा। दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें भी लेट हुईं।
स्टेट ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे के कारण नए साल की पूर्व संध्या पर भी ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। राजधानी, वंदे भारत, शताब्दी और हमसफर सहित 100 से ज्यादा ट्रेनें दो से 16 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। इसके चलते दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें भी लेट होंगी। कई दिनों से कई घंटे लेट चलने के कारण लखनऊ स्वर्ण शताब्दी को बुधवार को कैंसिल कर दिया गया।



