1857 के अमर शहीदों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत मुजेहना विकासखंड के ग्राम पंचायत विशंभरपुर में स्थित महाराजा देबीबक्श सिंह साहित्य एवं संस्कृति जन जागरण समिति के तत्वाधान में विशंभर पुर में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में 1857 के अमीर शहीदों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक गोंडा नरेश महाराजा देवीबक्श सिंह के सहयोगियों को विशेष रूप से याद किया गया इनमें द्धेमवाघाट तुलसीपुर माझा युद्ध स्थल के अमर शहीद जालिम सिंह,डुंडा सिंह, विश्राम सिंह (बेरिया बिशनपुर),भगवत सिंह (मझगवां) और शिवा सिंह (अंधभुला) शामिल थे। अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के संयोजक बाबू माधव राज सिंह ने बताया कि उक्त आयोजन प्रतिवर्ष को अमर शहीदों की याद में किया जाता है। इस अवसर पर साधु भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक साधुओं को भोजन और दक्षिण देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश प्रताप सिंह, उदय चंद सिंह, उदय प्रताप सिंह,रविंद्र सिंह, विनोद सिंह, देवीबक्श सिंह, विजय प्रताप सिंह,अरुण सिंह, दुर्गेश नारायण मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।



