सांसद खेल स्पर्धा,संसदीय क्षेत्र गोण्डा के द्वितीय दिवस पर हुआ विविध प्रतियोगियों का आयोजन

आज दिनांक 23 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र एवं राजेश सिंह की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई।
बालक जूनियर वर्ग डिस्कस थ्रो में कमलेश कुमार प्रथम,विमल नाथ द्वितीय,दिनकर तृतीय स्थान पर रहे।सीनियर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में गौरव प्रथम,सत्यम शर्मा द्वितीय एवं शुभम तृतीय रहे।सीनियर वर्ग बालिकाओं की डिस्कस थ्रो में अंकिता यादव प्रथम,मरियम द्वितीय एवं सोनाली तृतीय रहीं।सीनियर बालकों की ऊंची कूद में निखिल दुबे प्रथम,सर्वेश यादव द्वितीय एवं राजा तृतीय रहे।
सब जूनियर कबड्डी में मनकापुर की टीम विजेता जबकि रूपयीडीह की टीम उपविजेता रही।कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग में मनकापुर की टीम विजेता जबकि फुलवारी टीम उपविजेता रही।
बालिकाओं की हैंडबॉल फाइनल प्रतियोगिता में स्टेडियम इलेवन विजेता जबकि नेहरू ए टीम उपविजेता रही।बालक वर्ग हैंडबॉल में स्टेडियम विजेता जबकि खेलो इंडिया सेंटर उपविजेता रही।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी,जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह,उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर आदि उपस्थित रहे।
निर्णायकों की भूमिका में अतुल सिंह,शांतनु विक्रम सिंह,रामजीत राम,मनोज सिंह,प्रियंका सिंह,पुष्पेंद्र वर्मा,विश्वजीत यादव,संदीप शुक्ला,ओमशंकर यादव,ज्योत्स्ना यादव पीआरडी जवान जयनारायण मिश्रा, अम्बरीष पांडेय,रवींद्र कुमार वर्मा,शिव कुमार मिश्रा आदि का अथक सहयोग प्राप्त हुआ।



