उत्तराखंड
Uttarakhand: दिव्यांग दंपती से अभद्रता, सार्वजनिक नल से पानी लेने पर लगाई गई पाबंदी…तहसील पहुंचे गुहार लेकर.

तहसील के ग्राम आरा निवासी दिव्यांग दंपती ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। सार्वजनिक नल से पीने का पानी नहीं लेने दिया जा रहा है। शिकायत मिलते ही उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम आरा निवासी 75 वर्षीय दिव्यांग दल्लू दास व उनकी पत्नी सल्लो देवी तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठ गए। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की नजर जैसे ही उन पर पड़ी तो उन्होंने दंपती से समस्या पूछी। इस पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार को गांव के कुछ ग्रामीण लगातार परेशान कर रहे हैं।



