POLITICS

इस वर्ष 1 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित संसद के 15 बैठकों वाले शीतकालीन सत्र में लोकसभा में 10 नए विधेयक पेश किए गए।

इस वर्ष 1 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित संसद के 15 बैठकों वाले शीतकालीन सत्र में लोकसभा में 10 नए विधेयक पेश किए गए। इनमें से 8 विधेयकों को संसद के दोनों सदनों से पारित किया गया, जबकि 2 विधेयकों को आगे की जांच के लिए स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) को भेज दिया गया।

पारित किए गए 8 विधेयकों में से 3 ‘धन विधेयक’ (मनी बिल) थे, जिन्हें राज्यसभा से पारित कराना आवश्यक नहीं होता। इनमें द हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस विधेयक, 2025, द सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) विधेयक, 2025 और मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल हैं। पहले दो विधेयक तंबाकू निर्माण इकाइयों पर सेस और उत्पाद शुल्क लगाने से संबंधित थे, जबकि तीसरे विधेयक में परिषद के निर्णय के अनुसार जीएसटी की दरों को दो स्लैब—5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत—में संशोधित किया गया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button