POLITICS

484 करोड़ खर्च कर अतिरिक्त 734 करोड़ के लिए ठोका दावा, विकास के रथ पर सवार उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की स्कीम फार स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फार कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अंतर्गत स्वीकृत 484 करोड़ की पहली किस्त का समय पर उपयोग कर लिया है। उपयोगिता प्रमाणपत्र केंद्र को भेजने के बाद, राज्य को दूसरी किस्त के रूप में 250 करोड़ की राशि प्राप्त हुई। इस प्रदर्शन के चलते राज्य सरकार ने केंद्र से प्रोत्साहन के रूप में अतिरिक्त 734 करोड़ पाने का दावा किया है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार विकास कार्याें के बजट के उपयोग यानी पूंजीगत व्यय के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि सुधारों को लागू करने में केंद्र की उम्मीदों पर खरा उतरी है। केंद्र की स्कीम फार स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फार कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एसएएससीआइ) के अंतर्गत स्वीकृत कुल 734 करोड़ की पहली किस्त 484 करोड़ का राज्य ने समय पर उपयोग कर लिया!

उपयोगिता प्रमाणपत्र केंद्र को भेजने का तुरंत लाभ यह मिला कि दूसरी किस्त की 250 करोड़ की राशि राज्य की झोली में आ गई। इस पूरी कवायद ने राज्य को केंद्र से प्रोत्साहन के रूप में अतिरिक्त 734 करोड़ पाने का हकदार भी बना दिया है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button