आल इंडिया रिटायरीज फेडरेशन के केंद्रीय संगठन के आवाहन एवं यूपी स्टेट यूनिट के निर्देश पर बैंकों के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया

*गोंडा*
आल इंडिया रिटायरीज फेडरेशन के केन्द्रीय संगठन के आवाहन एवं यूपी स्टेट यूनिट के निर्देशो पर गोण्डा इकाई के सभी बैंकों के रिटायरीज ने अपनी मांगों के समर्थन में अग्रणी बैंक कार्यालय व इंडियन बैंक कृषि उत्पादन समिति शाखा के समक्ष जबरदस्त धरना एवं प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी बैंकों के सेवा निवृत्त सदस्यों की समस्याओ से अवगत कराया।सचिव जगतपाल सिंह ने अपने उदबोधन में रिटायरीज के मांगों का विवरण प्रस्तुत किया, उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से हमारी आठ मांगे हैं जिनमें आरबीआई फार्मूले पर पेंशन अपडेशन प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र के बैंक पेन्शनरो को एक्स ग्रेशिया का भुगतान, न्यूनतम पेंशन 10000/- और शेष बचे रिटायरीज को भी पेन्शन दिया जाये।
सेवा निवृत्त कर्मियों को संबोधित करते हुए सिंडीकेट बैंक रिटायरीज यूनियन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गोण्डा इकाई के उपाध्यक्ष रमेश सरन श्रीवास्तव ने विस्तार से बैंक रिटायरीज के मांगों को इंगित किया, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी 18% लिया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है इसे घटाकर शून्य प्रतिशत किया जाये, एक्स ग्रेशिया का रिवीजन हो एवं आईबीए से रिटायरीज की समस्याओं के लिए सीधे वार्ता हो।
अन्य वक्ताओं में एनके तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय,विजय कुमार सिंह,अमर नाथ तिवारी आदि रहे।अन्त में अध्यक्ष ने सभी रिटायरीज सदस्यों को विषम शीतलहर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यदि मांगे न मानीं गई तो निरन्तर धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल भी की जायेगी। कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार सिंह, शोहरत सिंह, प्रभू नाथ तिवारी, कृष्णानंद पाण्डेय, दुर्गा शंकर गुप्ता, संतराम, त्रिभुवन प्रसाद यादव हनुमान बली आदि मौजूद रहे।



